फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda massive fire broke out at  Mayur Motors showroom raging flames and smoke rose late at night

बांदा: मयूर मोटर्स शोरूम में लगी भीषण आग, देर रात उठीं भयंकर लपटें और धुएं का गुबार, कई गाड़ियां जलकर खाक

Tue, 08 Sep 2026 11:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 08 Sep 2026 11:29 AM IST
सार

Banda News: बांदा के कालू कुआं चौकी क्षेत्र में स्थित मयूर मोटर्स शोरूम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने कई वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि करोड़ों रुपये की संपत्ति और नई गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Banda massive fire broke out at  Mayur Motors showroom raging flames and smoke rose late at night
Banda Fire Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में मयूर मोटर्स शोरूम में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने शोरूम से कई गाड़ियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

आग बुझाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। धुएं के गुबार से दम घुटने का खतरा बना हुआ है। आग से शोरूम को भारी नुकसान होने का अनुमान है। करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

धुएं के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही
यह घटना नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालू कुआं चौकी अंतर्गत हुई। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद कुछ गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

भारी नुकसान और जांच जारी
प्राथमिक आकलन के अनुसार, आग से शोरूम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शोरूम के अंदर खड़ी कई नई गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है और जांच शुरू कर दी है। कालू कुआं चौकी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed