फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Lover couple Eat poison, girlfriend died, lover referred

Banda: प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी रेफर

Thu, 18 May 2023 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 May 2023 09:32 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में प्रेमी युगल के जहर खाने का मामला सामने आया है। प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Banda: Lover couple Eat poison, girlfriend died, lover referred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा में बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। प्रेमिका की अतर्रा सीएचसी में मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में रेलवे में गेटमैन है। पास में ही एक युवती का मकान है।

विज्ञापन


चर्चा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के घर वालों ने उसकी शादी बांदा में तय कर दी। बरात 31 मई को आनी थी। गुरुवार को सुबह दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजन अपने-अपने साधनों से सीएचसी अतर्रा ले गए। यहां प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। प्रेमी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेल कर्मी विवाहित बताया गया है। वह बदौसा में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
विज्ञापन


उसके तीन पुत्रियां हैं। उधर, मृतका के परिजनों ने बताया कि पिता की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतका दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। मां ने बदौसा थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को सुबह वह भैंस नहलाने नदी पर गई थी। उसी दौरान उसकी पुत्री ने जहर खा लिया था। पुलिस ने मां की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से युवती की मौत हुई है। मां की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रेम प्रसंग होने की बात पर उन्होंने कहा कि सुनने में मिला है, लेकिन अब तक परिजनों ने ऐसी कोई बात लिखित में नहीं दी है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed