{"_id":"6988d4775c82be29b70e6aae","slug":"banda-leopard-cub-s-body-found-on-the-road-fir-registered-against-unknown-vehicle-driver-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: सड़क पर मिला तेंदुए के शावक का शव, अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: सड़क पर मिला तेंदुए के शावक का शव, अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी
Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-39 मार्ग पर पड़ा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड के पन्ना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक तेंदुए के शावक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र मंडला के समीप राजस्व क्षेत्र में शनिवार को प्रकाश में आई। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर जांच शुरू कर दी गई। पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक वीरेंद्र पटेल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
घटना की सूचना शनिवार सुबह लगभग 11:15 बजे प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने निरीक्षण के दौरान तेंदुए के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए। साक्ष्य और घावों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि शावक की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। विभागीय आंकलन के अनुसार शावक की मौत सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच हुई। इस मामले को हिट एंड रन का मानते हुए अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वाहन की तलाश जारी, निगरानी बढ़ाई गई
घटनास्थल पर विधिवत जांच की जा रही है। पुलिस विभाग के साइबर सेल की सहायता से राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वन जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन