{"_id":"67ee2655e5aa70ac3e04cb3e","slug":"banda-labourer-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-line-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 03 Apr 2025 11:45 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:45 AM IST
सार
Banda News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिंदवारी कस्बा के भगवती नगर निवासी कामता प्रसाद (23) की गुरुवार सुबह एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर तेरही मोड़ के पास वह शौच क्रिया के लिए गया हुआ था। शौच के बाद वह सड़क किनारे लगे सहजन के पेड़ की फलियां तोड़ने लगा। उसी समय पेड़ के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी लाया गया।
विज्ञापन
यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई राम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कामता प्रसाद रोडवेज वर्कशाप बांदा में ठेकेदार के साथ मजदूरी का काम करता था। दो बहनों में एक की शादी हो गई। 16 अप्रैल को छोटी बहन की सगाई होनी थी। घटना से पत्नी रीता, मां केता का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवंगत अपने पीछे पुत्री अदिति छोड़ गया है।
विज्ञापन