फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Ken River nearing warning level, just two meters below danger mark administration monitoring situation

बांदा: केन नदी चेतावनी स्तर के करीब, खतरे के निशान से सिर्फ दो मीटर नीचे, प्रशासन रख रहा नजर, अलर्ट जारी

Sun, 27 Sep 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 27 Sep 2026 02:18 PM IST
सार

Banda News: बांदा जिले में उफान पर आई केन नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे तक नदी का जलस्तर 102 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर से महज एक मीटर और खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है।

विज्ञापन
Banda Ken River nearing warning level, just two meters below danger mark administration monitoring situation
केन नदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में केन नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंचने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। रविवार दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 102 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 103 मीटर से महज एक मीटर और खतरे के निशान 104 मीटर से दो मीटर नीचे है। हालांकि, जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन लगातार बारिश के बीच नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

जलस्तर निगरानी स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 36.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। केन नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 113.29 मीटर है। नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब होने से तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी है। प्रशासन जलस्तर पर निगरानी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed