{"_id":"66969d41f1e938771107681e","slug":"banda-girl-s-body-found-floating-in-pond-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बालिका का शव तालाब में उतराता मिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बालिका का शव तालाब में उतराता मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 16 Jul 2024 09:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:51 PM IST
सार
बबेरू कोतवाली क्षेत्र बढ़ौली गांव में बालिका का शव तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतका मेघना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाचा की शादी में गई छह वर्षीय बालिका का शव तालाब में उतराता मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। चित्रकूट के खोही गांव निवासी मेघना (6) का शव बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव स्थित तालाब में उतराता मिला। परिजन उसकी खोज कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने जानकारी दी तो परिजनों ने पुलिस को बुलाकर शव को पानी से बाहर निकलवाया।
पिता कैलाश ने बताया कि मेघना के ममेरे चाचा प्रकाश की शादी बढ़ौली गांव में हुई है। बरात खोही से सोमवार की देर शाम बढ़ौली गांव पहुंची थी। यहां जनवासे से उसकी पुत्री लापता हो गई। पूरी रात वह उसे तलाशते रहे। इस बीच मंगलवार को शव गांव में ही स्थित तालाब में उतराता मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घर में मां लक्ष्मी है। तीन बच्चों में सबसे बड़ी थी। पिता मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पानी में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।