{"_id":"6ad27e274c2c508f6405a5db","slug":"software-development-and-virtual-reality-technology-explained-banda-news-c-212-1-bnd1007-153516-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सॉफ्टवेयर विकास और वर्चुअल रियलिटी तकनीक समझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सॉफ्टवेयर विकास और वर्चुअल रियलिटी तकनीक समझाई
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। छात्रों को सॉफ्टवेयर विकास और वर्चुअल रियलिटी तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर की वर्चुअल लैब से जुड़े वरिष्ठ परियोजना अभियंता धनंजय उमराव ने छात्रों को गिटहब, विजुअल स्टूडियो कोड, संस्करण नियंत्रण और फाइल प्रबंधन की जानकारी दी। यूनिटी व ब्लेंडर जैसे टूल्स से थ्रीडी मॉडलिंग, डिजिटल सिमुलेशन और वर्चुअल लैब आधारित प्रयोगों की उपयोगिता समझाई।डॉ. आशुतोष तिवारी समेत कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।