फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railway overbridge to shine, modeled after those in metropolitan cities

Banda News: महानगर की तर्ज पर चमकेगा रेलवे ओवरब्रिज

Sat, 17 Oct 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Railway overbridge to shine, modeled after those in metropolitan cities
फोटो 25- बांदा का नया रेलवे ओवरब्रिज। संवाद
बांदा। शहर का नया रेलवे ओवरब्रिज दिल्ली, लखनऊ जैसे महानगरों के ओवरब्रिज की तरह नजर आएगा। इसके चारों और आकर्षक जालियां, पेंटिंग, एलईडी व फसाड लाइटें और स्वागत बोर्ड, सूचना पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। नगर पालिका परिषद ने पुल के लिए 1.39 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बांदा के नए रेलवे ओवरब्रिज की शुरूआत सिविल लाइन से होगी। यह कचहरी चौराहे के ऊपर से होते हुए रेलवे लाइन पार करके शहर के दक्षिणी हिस्से में जाकर समाप्त होगा। मौजूदा समय में पुल पर दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। पुल के सामान्य सुंदरीकरण के लिए 99.50 लाख रुपये और सीएनसी के जरिए सुंदरीकरण के लिए 39.62 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है।
विज्ञापन

ईओ बांदा श्रीचंद ने बताया कि सामान्य सुंदरीकरण में सबसे पहले पुल की पेटिंग कराई जाएगी। एलईडी और फसाड लाइट लगाई जाएगी। यह काम पूरे पुल पर होगा। गमले और रेडियम पट्टियां भी लगाई जा सकती हैं, जिसकी चमक रात में भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनसी सुंदरीकरण क्या है और कैसे होगा काम
सीएनसी यानी कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल सुंदरीकरण। यह आमतौर पर रेलवे पुलों और स्टेशनों पर किया जाना वाला आधुनिक कार्य है। सीएनसी में लेजर कटिंग के जरिए डिजाइनदार जालियां बनाकर पुल पर लगाई जाएंगी। यह मेट्रो स्टेशनों पर देखने को मिलता है। पुल के दोनों ओर यात्रियों के स्वागत के लिए आकर्षक बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। तितली, कार्टून बनाकर वेलकम लिखा जाता है, जो दिन व रात दोनों में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed