{"_id":"6aa5909e24f2feaf240e2a87","slug":"banda-girl-drowns-while-bathing-in-a-pond-family-devastated-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: तालाब में नहाने उतरी बालिका की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: तालाब में नहाने उतरी बालिका की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 12 Sep 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तालाब में नहाने उतरी बालिका गहराई में जाने से डूब गई। पास ही में नहा रहे बालक ने देखा तो परिजन को सूचना दी। परिजन व ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव पछौंहा निवासी अंजू देवी ने बताया कि उनकी पुत्री रागिनी (9) मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ दोपहर के समय गांव स्थित तालाब में नहाने गई थी।
नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। पास में नहा रहे बालक बउवा ने देखा तो उसके घर में सूचना दी। जानकारी मिलने पर मां अंजू देवी, भाई करन, सचिन व अन्य ग्रामीणों ने तालाब में पहुंचकर रागिनी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। रागिनी चार भाइयों में चौथे नंबर की थी। पिता का निधन हो चुका है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि तालाब में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।