{"_id":"6aa5918b9144cd69310339a7","slug":"jewelry-and-valuables-stolen-after-breaking-the-house-latch-banda-news-c-212-1-mah1012-151987-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर की कुंडी तोड़कर जेवर व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर की कुंडी तोड़कर जेवर व सामान चोरी
विज्ञापन
- तीन सितंबर को दिल्ली से लौटने पर हुई घटना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। कस्बे के गांव नगनेधी में मजदूर के बंद घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और गृहस्थी का सामान चोरी हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
नगनेधी निवासी आशा 20 जुलाई को परिवार सहित मजदूरी करने दिल्ली गई थी। तीन सितंबर को लौटने पर उसे घर का ताला और कुंडी टूटी मिली। इस दौरान चोरों ने जेवरात, विद्युत उपकरण और गृहस्थी का सामान चुराया। चोरी गए जेवरातों में संतान सप्तमी की चूड़ी, मंगलसूत्र, पायल, फ्रिज, कूलर, टीवी और दस क्विंटल गेहूं-चावल शामिल थे। आशा ने दीपू और सलीम पर एक सितंबर की रात चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने इसकी पुष्टि की।