फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Friend strangled to death for protesting against teasing a girl

Banda: युवती से छींटाकशी के विरोध में दोस्त की गला कसकर हत्या, तीन पर रिपोर्ट

Sat, 15 Mar 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Banda: Friend strangled to death for protesting against teasing a girl
बिलखती मृतक की मां पान कुमारी व ढांढस बंधाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में होलिका दहन देखने गए युवक की उसके दोस्त ने ही गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। सुबह सड़क किनारे उसका शव मिला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसके सिर में भी चोट के निशान मिले। होलिका दहन के बाद युवक ने दोस्तों के साथ शराब पी थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या के पीछे आरोपी के परिवार की एक युवती के साथ छींटाकशी की बात सामने आई है।
विज्ञापन



सिकलोढ़ी गांव निवासी देवीदीन का पुत्र अभिलाष (45) गुरुवार रात में 10 बजे घर से होलिका दहन देखने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे उसका शव गांव के ही मनका तालाब अहिरन पुरवा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के गले में गमछे का फंदा कसा हुआ था और सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

अभिलाष के भतीजे बुद्धराज ने बताया कि रात में चाचा व सुरजिपाल उर्फ सुरजा ने अन्य दोस्तों ने साथ में शराब पी। इसी बीच अभिलाष ने सुरजा के परिवार की एक युवती के साथ छींटाकशी कर दी। इससे नाराज सुरिजपाल ने अभिलाष को पटक दिया और गमछे से गला कस दिया। छोटे भाई संतोष की तहरीर पर पुलिस ने सुरजा व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभिलाष चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खेती-किसानी करता था। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना पर बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद मृतक की मां पान कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed