फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Father-in-law coming to see his daughter-in-law died after being hit by a train

Banda: बहू को देखने आ रहे ससुर की ट्रेन से कटकर मौत, मचा कोहराम

Thu, 19 Dec 2024 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Banda: Father-in-law coming to see his daughter-in-law died after being hit by a train
मृतक इंद्रपाल प्रजापति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बहू को देखने बांदा आ रहे ससुर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से हुआ। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा खुर्द गांव निवासी जुगुल ने बताया कि पिता इंद्रपाल प्रजापति (60) बुधवार की दोपहर बांदा जाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार की दोपहर भरुआ सुमेरपुर स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। बताया कि वह बांदा के सर्वोदय नगर में रह रहे बेटे रामशरण के घर आ रहे थे। रामू की पत्नी की डिलीवरी होनी थी। उन्हीं को देखने के लिए आना था।

विज्ञापन


इंद्रपाल के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी मुन्नी देवी हैं। दो बीघा जमीन में खेती किसानी करते थे। वर्ष 2007 में एक पुत्री सीता की गांव में विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। थाना इंस्पेक्टर जीआरपी नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed