{"_id":"661e67eead442c5762064b40","slug":"banda-farmer-dies-woman-injured-in-collision-with-bolero-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल, फसल काटकर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल, फसल काटकर लौट रहे थे
Tue, 16 Apr 2024 05:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:35 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
रीतेश पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में खेत से फसल काटकर लौट रहे युवक व एक महिला को पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बबेरू सीएचसी से बांदा लाया गया। इनमें घायल युवक को प्रयागराज रेफर किया गया, वहां उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी रीतेश पटेल (18) सोमवार शाम साढ़े छह बजे के करीब अपने खेत से गेहूं की फसल काटकर घर आ रहा था। उसके पीछे गांव की ही मंजू देवी (30) भी आ रही थीं। तभी अतर्रा की ओर से आई बोलेरो ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बोलेरो चालक ने भी गाड़ी रोक कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल से देर रात रीतेश पटेल को रेफर किया गया।

परिजन उसे लेकर प्रयागराज पहुंचे, वहां उसने दम तोड़ दिया। रीतेश के चचेरे भाई उमेश ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई राकेश बीमार चल रहा है। पिता स्व. रामनरेश पटेल का निधन हो चुका है। रीतेश के नाम पांच बीघा जमीन है। खेती-किसानी करके गुजर बसर करता था। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली में बोलेरो को खड़ा कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।