{"_id":"6ae863f87135ff4dd109752c","slug":"banda-dogs-maul-a-dead-newborn-on-medical-college-premises-questions-raised-over-security-arrangements-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: मेडिकल कॉलेज परिसर में मृत नवजात को कुत्तों ने नोचा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मेडिकल कॉलेज परिसर में मृत नवजात को कुत्तों ने नोचा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Mon, 02 Nov 2026 03:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज परिसर में एक मृत नवजात को कुत्ते के उठा ले जाने और नोंचने का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद मृत पैदा हुए बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद पिता परिसर में ही बैठा था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और कुत्ता बच्चे को उठा ले गया। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
बड़ोखर निवासी दिनेश प्रजापति ने बताया कि उनकी पत्नी गुड़िया को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:30 बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा मृत पैदा हुआ था। रात करीब 12:30 बजे बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद वह परिसर में ही बैठा रहा। दिनेश के मुताबिक, रात करीब ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच उसकी आंख लग गई। इसी दौरान कुत्ता बच्चे को उठा ले गया और उसे नोंचने लगा। दिनेश ने घटना के लिए सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रिंसिपल बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि मृत शिशु को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया है। इसके बाद परिजन अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम प्रक्रिया पूरी करते हैं। कॉलेज परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। स्टाफ को मरीजों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए जाते हैं। यदि इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन