फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Crime: Father Died, two sons injured in land dispute

Banda Crime: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, पिता की मौत, दो बेटों की हालत गंभीर

Thu, 28 Jul 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Jul 2022 11:16 AM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में पिता की मौत हो गई जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Banda Crime: Father Died, two sons injured in land dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के दलपापुर गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोंनो तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पिता व दो पुत्र सहित तीन को जिला अस्पताल लाया गया। जहां 60 वर्षीय पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दोनों बेटे मरणासन्न अवस्था में भर्ती हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घटना के दौरान गोलियों की भी आवाज सुनाई पड़ी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। करीब 62 वर्षीय राजा बलि प्रजापति का पड़ोसी गांव चकरेही निवासी बब्बू यादव, विजय यादव, मानी शंकर व बुद्ध विलास यादव के बीच छह बिस्वा जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार रात राजा बलि अपनी जमीन में जानवर बांधने के लिए छप्पर डाल रहे थे। इसी बीच विपक्षी लोगों ने हमला बोल दिया। देखते ही देखते जमीन की रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे के साथ गांव में दहशत फैलाने के चलते हवा में फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में बलि की मौत हो गई। उसके पुत्र कल्याण (25) व आनंद (21) को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद से भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी उमेश चंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed