फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda chilli powder incident ends after 13 years accused carrying reward of one lakh arrested in encounter

Banda: 13 साल बाद खत्म हुआ मिर्ची कांड, एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Dec 2025 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Dec 2025 10:21 AM IST
सार

Banda News: बांदा में पुलिस ने 13 वर्ष से फरार एक लाख के इनामी अपराधी संदीप को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 2012 में पुलिस की आंखों में मिर्ची डालकर राइफल लूटकर भागा था।

विज्ञापन
Banda chilli powder incident ends after 13 years accused carrying reward of one lakh arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में पुलिस अभिरक्षा से फरार होकर 13 वर्षों से कानून को चुनौती दे रहे एक लाख रुपये के इनामिया अभियुक्त को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जनपद की एसओजी और थाना मटौंध की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को भूरागढ़ बाईपास स्थित सोना खदान के पास मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर रात मटौंध पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम भूरागढ़ बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोना खदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ बैठकर शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सरकारी राइफल लूट ली थी
यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी पहचान चित्रकूट जिले के थाना कोतवाली कर्वी के ग्राम खोह का निवासी संदीप बताया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त 8 अगस्त 2012 को न्यायालय कर्वी से पेशी के बाद जिला कारागार बांदा लाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा में तैनात कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनकी सरकारी राइफल लूट ली और फरार हो गया था।

आरोपी के दाएं पैर में लगी गोली
इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना अतर्रा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अपर एसपी शिवराज ने बताया कि संदीप 13 वर्षाें से भेष बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। जो शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के दाएं पैर में गोली लगी है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कल सुबह न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed