{"_id":"6af1aa26aa7bb9b1e7096c50","slug":"banda-body-of-the-third-youth-who-drowned-in-the-bagai-river-recovered-after-18-hours-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बागै नदी में डूबे तीसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद, परिजनों का हाल देख रोई हर आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: बागै नदी में डूबे तीसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद, परिजनों का हाल देख रोई हर आंख
Mon, 09 Nov 2026 04:41 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
बागै नदी से किशोर का शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव स्थित बागै नदी के सीमन घाट पर नहाते समय डूबे तीसरे किशोर का शव सोमवार को 18 घंटे बाद 12 बजे बरामद कर लिया गया। प्रयागराज व बदौसा से पहुंची गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
गौरतलब है कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे नौगवां निवासी ऋषभ ,व उसका छोटा भाई अंश और मौसेरा भाई आयुष उर्फ आशू बागै नदी के सीमन घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान ऋषभ गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अंश और आयुष भी पानी में उतर गए और तीनों डूब गए थे।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों ने नाव की मदद से तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ऋषभ और अंश को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। वहीं आयुष की तलाश के लिए पुलिस और ग्रामीण जुटे रहे। सोमवार को प्रयागराज से आई गोताखोरों की टीम ने अभियान चलाकर उसका शव बरामद कर लिया।एक ही हादसे में तीन किशोरों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।