फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: After niece's farewell, the girl burnt herself, the husband also got seriously burnt in saving

बांदा: भांजी की विदाई के बाद युवती ने खुद को फूंका, बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलसा

Sun, 20 Jun 2021 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 06:19 PM IST
सार

पति से विवाद के बाद युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आग से घिरी पत्नी को बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Banda: After niece's farewell, the girl burnt herself, the husband also got seriously burnt in saving
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा के तिंदवारी में भांजी की विदाई के बाद युवती ने पति से विवाद के बाद शनिवार की देर रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आग से घिरी पत्नी को बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की वजह किसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में इंद्रकली (35) ने शनिवार की रात करीब 11 बजे कमरा बंद कर आग लगा ली। धुआं देखकर पहुंचे पति गया प्रसाद ने बमुश्किल दरवाजा खोला और आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


 

पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। परिजनों ने निजी साधन से दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां रविवार को सुबह इंद्रकली की मौत हो गई। पति का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के जेठ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इंद्रकली का मायका जमालपुर गांव में है।

15 साल पूर्व शादी हुई थी। उसके तीन पुत्र हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं रही। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं बता सके। हालांकि, लोगों में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी की चर्चा रही। पति मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। फिलहाल मायके वालों ने ससुरालियों पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

घटना के वक्त घर में हो रहा था गाना-बजाना
मृतका इंद्रकली के जेठ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भांजी सरोज की परसौड़ा गांव स्थित घर से शादी की है। शनिवार को विदाई की रस्म होने के बाद सभी घर में खुशियां मना रहे थे। रात को गाना-बजाना हो रहा था। आग लगाकर इंद्रकली द्वारा आत्महत्या करने पर खुशियां मातम में बदल गईं। बताया कि माता-पिता और भाई की मृत्यु के बाद से भांजी सरोज परसौड़ा गांव स्थित ननिहाल में रह रही थी। सभी ने मिलकर उसकी शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed