फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: After a dispute with his wife, young man committed suicide by hanging himself

Banda: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 07 Jul 2025 11:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना बिसंडा ग्रामीण के अहिरन पुरवा गांव की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: After a dispute with his wife, young man committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के अंदर छत के सामने लगे छप्पर के बांस में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को मेडिकल कॉलेज भेजा है। बिसंडा थाना अंतर्गत ओरन ग्रामीण के अहिरन पुरवा निवासी राजकुमार (28) रविवार शाम लगभग चार बजे अपने घर के कमरे में कुंडी अंदर से बंद कर सोने चला गया। देर शाम 7 बजे तक जब बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई।

विज्ञापन


आवाज न आने पर पीछे के जंगले से देखा तक वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पिता भइया लाल ने पुलिस चौकी ओरन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरिशरन सिंह ने शव को फंदे से उतार कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज भेजा। मृतक तीन भाइयों में छोटा था, तीन नाबालिग पुत्रियां हैं। परिवार से अलग रहता था। घटना के समय पत्नी ममता मायके में थी। बड़े भाई देवकुमार ने बताया कि इसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


अभी तीन-चार दिन पूर्व पत्नी ने झगड़े के दौरान राजकुमार को अटारी से गिरा दिया था, जिससे सिर सहित शरीर में कई चोटें आ गई थी। दूसरे दिन पत्नी मायके चली गई थी। दबी जुबान से परिजनों ने बताया कि राजकुमार की पत्नी के गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग के चलता है, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा बना रहता था। घटना से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed