फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident: Auto full of passengers overturned due to cattle coming in, young man died

Banda Accident: मवेशी आने से सवारियों से भरा ऑटो पलटा, युवक की मौत, मां घायल

Wed, 04 Jun 2025 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jun 2025 09:29 PM IST
सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा चौकी क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गई।

विज्ञापन
Banda Accident: Auto full of passengers overturned due to cattle coming in, young man died
मृतक शमीम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा से सवारियां लेकर जा रहा ऑटो कुरसेजा चौकी के पास अचानक सामने मवेशीआ जाने से पलट गया। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां गंभीर घायल हो गईं। ऑटो में इनके अलावा चार सवारी और थीं, वह मामूली घायल हुईं हैं। सभी को तिंदवारी पीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी सत्तार ने बताया कि उनकी बहन जैबुन (60) अपने पुत्र शमीम (30) के साथ बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में बांदा आईं थीं। वह यहां से बुधवार की शाम सात बजे करीब ऑटो में सवार होकर सिमौनी गांव जा रहे थे। ऑटो में उनके अलावा चार सवारियां और बैठीं थी।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा चौकी से 200 मीटर पहले ऑटो के सामने एक मवेशी आ गया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी ऑटो सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। यहां से जैबुन और उसके पुत्र शमीम को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शमीम को मृत घोषित कर दिया। मामा के मुताबिक, शमीम मजदूरी करता था। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि ऑटो के सामने मवेशी आने से हादसा हुआ है। एक की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed