फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 12-year-old student dies after being struck by lightning

बांदा: बिजली गिरने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, घर के पीछे खेत में बकरी चरा रही थी भोली

Thu, 27 Aug 2026 06:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 27 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Banda: 12-year-old student dies after being struck by lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के कतार गांव में बुधवार को बिजली गिरने से कक्षा आठ की 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कतार गांव निवासी रमेश प्रजापति की बेटी भोली (12) गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। पिता रमेश ने बताया कि बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद भोली ने घर पर खाना खाया। इसके बाद वह घर के पीछे खेत में बकरी और गाय चराने चली गई। उसके पास करीब 10 मीटर की दूरी पर उसकी छोटी बहन अंशिका भी खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से भोली गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सा अधीक्षक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश राजपूत ने बताया कि शाम करीब 4:15 बजे रमेश प्रजापति अपनी बेटी भोली को बिजली गिरने से घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। परीक्षण के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कमासिन पुलिस को सूचना दी गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां, पिता और इकलौते भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed