फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ban on peeking out of homes after getting corona positive

इटावा: कोरोना संक्रमित मिलने के बाद घरों से बाहर झांकने पर लगी पाबंदी, आसपास के गांव किए गए सैनिटाइज

Mon, 13 Apr 2020 08:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Apr 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Ban on peeking out of homes after getting corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : social media
इटावा के जसवंतनगर कस्बे के नगला भगत गांव  में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन गांव में काफी सख्ती बरत रहा है। लोगों के घरों से झांकने पर पाबंदी लगा दी गई् है। पुलिस का सख्त पहरा है। प्रशासन ने सब्जी के ठेले तथा घरों तक किराने का सामान पहुंचाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


दिन में ग्राम पंचायत सचिव तथा रात में लेखपाल की ड्यूटी लगाइ गई है। उप जिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बधु ने बताया नगला भगत तथा आस-पास के गांव मे सब्जी के लिए मंडी समिति से कहा गया है। सब्जी लेकर वाहन गांव तक जाएंगे।
विज्ञापन

 

आस-पास के गांव मोहम्मदपुर, नगला रामफल, नगला बाबा, टकपुरा, सराय जलाल, अड्डा मोती लाल आदि को जैटिंग मशीन सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 13 टीमे लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगो की जांचे कर रही है।

उन्होंने बताया नगला भगत में 4 लोग दिल्ली से आए थे। वहीं नगला गांव के 17 लोगो को आइसोलेशन में भेजा गया है। एडीओ पंचायत विमल तिवारी ने बताया गांव में सफाई के लिए 6 से ज्यादा सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया गांव में पुलिस का बैरियर लगाया  गया है, जहां पर एक उपनिरीक्षक, महिला सिपाही समेत 4 सिपाही तैनात किए गए हैं।

सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया करीब 750 आबादी वाले नगला भगत गांव करीब 150 परिवार रहते हैं। प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए सैफई भेजा जाएगा। नगला भगत के करीब एक किलोमीटर के दायरे कें अंतर्गत आने वाले ग्रामों में टीमें सर्विलांस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed