{"_id":"66916569f9f8730e460a4161","slug":"balwant-murder-case-hearing-postponed-due-to-non-appearance-of-prosecution-witness-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-114735-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवंत हत्याकांड: अभियोजन गवाह न आने से सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवंत हत्याकांड: अभियोजन गवाह न आने से सुनवाई टली
Fri, 12 Jul 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। शुक्रवार को मामले में अभियोजन गवाह के न आने से सुनवाई आगे बढ़ गई। अब अदालत ने मामले में 15 जुलाई की तिथि नियत की है।
शिवली के सरैंया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया था। जिस पर एसओजी प्रभारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को मामले में अभियोजन गवाह के न आने के कारण सुनवाई टल गई है। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है।