फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bakrid 2020: Eid's Namaz held at home amid lockdown

Bakrid 2020: लॉकडाउन के बीच घर पर ही अदा की ईद की नमाज, सेवइयों से मुंह मीठा कर दी बधाई

Sat, 01 Aug 2020 09:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Aug 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Bakrid 2020: Eid's Namaz held at home amid lockdown
ईद की नमाज - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दौरान मस्जिदों में नमाज नहीं होगी। इसलिए लोगों ने अपने घरों में ही इसकी तैयारी की है। त्यौहार पर खरीदारी के लिए शुक्रवार देर रात तक दुकानों पर भीड़ नजर आई। लॉकडाउन में सन्नाटे में रहे दुकानदारों की बिक्री ने महीनभर की कसर पूरी कर दी।
विज्ञापन


कुर्बानी के लिए जानवरों के बाजारों में दिनभर भीड़ रही। वहीं ईद बकरीद के खास पकवान सेवईयों की खरीदारी हुई। कानपुर के आसपास के जिलों में भी बकरीद और रक्षाबंधन को लेकर शुक्रवार को बाजार मेें खासी भीड़ उमड़ी। महिलाओं की खासी तादाद रही। लॉकडाउन के बाद पहली बार इतनी चहल-पहल दिखी। भीड़ से सामाजिक दूरी का नियम टूट गया।
विज्ञापन


ज्यादातर ग्राहक बिना मास्क के नजर आए। शनिवार को बकरीद है। सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है। इससे शुक्रवार को दोनों समुदाय के लोगों की बाजार में खासी भीड़ रही। कपड़ों, किराना, मिठाई, सेवईं और राखियों की दुकानों से खूब खरीदारी की गई। महिलाओं ने राखी, साड़ियों और सूट की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पुराने बाजार स्थित चौराहे पर सेवइयों की देर शाम तक खरीदारी होती रही। राखी के साथ ही मिठाइयां भी खरीदी गईं। जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप व भौरी के बाजार भी खरीदारों की भीड़ उमड़ी। आसपास के गांवाें से भी लोग बाजार करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed