फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bag of female passenger stolen in moving train in Hamirpur

Hamirpur: चलती ट्रेन में महिला यात्री का बैग चोरी, नगदी और जेवर ले उड़े चोर, जीआरपी ने दर्ज किया केस

Thu, 10 Nov 2022 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Nov 2022 01:49 PM IST
सार

कस्बा सुमेरपुर के रेलवे क्रासिंग के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला का बैग छीनकर टप्पेबाज भाग गया। महिला बेतवा एक्सप्रेस से रायपुर जा रही थी। बांदा जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
Bag of female passenger stolen in moving train in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कस्बा सुमेरपुर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट टप्पेबाज एक महिला का बैग लेकर फरार हो गया। महिला कानपुर से दुर्ग जा रही बेतवा एक्सप्रेस में बैठी थी और शादी समारोह में शामिल होने रायपुर जा रही थी। घटना के बाद यात्रियों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन

ट्रेन में  मौजूद जीआरपी पुलिस ने टप्पेबाज को तलाशने का प्रयास किया। इसके चलते करीब 20 मिनट तक बेतवा एक्सप्रेस खड़ी रही। बांदा जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को जीआरपी सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंची। आसपास खेतों और पटरी के किनारे बैग की तलाश करती रही।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को कानपुर से दुर्ग जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस में फतेहगढ़ की एक महिला यात्रा कर रही थी। भरुआ सुमेरपुर स्टेशन के बाद जैसे ही बेतवा एक्सप्रेस बांदा की ओर बढ़ी तभी रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक टप्पेबाज महिला का नगदी व जेवरों से भरा बैग छीनकर कूद कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद डिब्बे में सवार यात्रियों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। घटना की सूचना जैसे ही ट्रेन में चलने वाली जीआरपी और आरपीएफ को पता चली, तो टप्पेबाज को तलाशने का काफी प्रयास किया। इसके चलते ट्रेन भी करीब 20 मिनट तक खड़ी रही, लेकिन टप्पेबाज का कोई पता नहीं चला।

बांदा जीआरपी ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जेवरों से भरे बैग की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को जीआरपी बांदा के सीओ नईम खान मंसूरी और इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पहुंची और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास खेतों व पटरी के किनारे  बैग की तलाश में छानबीन की।

इस दौरान पटरियों के किनारे डेरा जमाने वाले खानाबदोश लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हो सका। सीओ ने बताया कि महिला फतेहगढ़ की रहने वाली है और वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर जा रही थी। उनका बैग किसी टप्पेबाज ने छीनकर ट्रेन से कूद गया था।  मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed