फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Badan Singh Baddo has abscond case update

माफिया बदन सिंह की फरारी में तीन गुर्गों सहित छह पुलिस कर्मी गए जेल, हुआ ये बड़ा खुलासा

Fri, 29 Mar 2019 10:30 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Badan Singh Baddo has abscond case update
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो - फोटो : social media
यूपी के केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में सजायाफ्ता कैदी मेरठ का माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो गाजियाबाद न्यायालय पेशी के बाद लौटते समय मेरठ के एक होटल से गुरुवार शाम पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। सेंट्रल जेल से ही कार सवार गुर्गे उसकी रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में छह पुलिस कर्मियों व माफिया के तीन गुर्गों के खिलाफ मेरठ में मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त कार कब्जे में ले ली गई। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

मौज-मस्ती व मोटी रकम के लालच में पुलिस कर्मी माफिया के इशारे पर उसे मेरठ लेकर चले गए

हत्या के मामले में सजायाफ्ता मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के मोहल्ला बैरीपुरा निवासी माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो पंजाबी को प्रशासनिक आधार पर गत वर्ष सेंट्रल जेल भेजा गया था। बुधवार शाम उसे 16 वर्ष पुराने जालसाजी के मामले में पेशी के लिए गाजियाबाद न्यायालय सरकारी वाहन से ले जाया गया। उसको लेकर चालक भूपेंद्र सिंह के अलावा दरोगा देशराज त्यागी, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी ओमवीर सिंह, राजकुमार व सुनील सिंह गए थे।

गाजियाबाद में गुरुवार को पेशी के बाद वापस लाया जाना था लेकिन मौज-मस्ती व मोटी रकम के लालच में पुलिस कर्मी माफिया के इशारे पर उसे मेरठ लेकर चले गए। वहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित होटल में रुके। सभी ने खूब मौज-मस्ती की। पुलिस कर्मी शराब पीने के बाद बेहोश होकर कई घंटे होटल में पड़े रहे। इस दौरान माफिया अपने गुर्गों के साथ रफूचक्कर हो गया। इसकी सूचना पर मेरठ पुलिस हरकत में आई।

 
विज्ञापन

छह पुलिस कमियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज

छानबीन में पता चला कि बदन सिंह को सेंट्रल जेल से पेशी पर लाया जा रहा था तो उस सरकारी वाहन का पीछा माफिया डान के गुर्गे कार से कर रहे थे। इस कार में मेरठ के शहर कोतवाली के मोहल्ला शाह नथन निवासी एहतेशाम इलाही, थाना टीपी नगर के पंजाबीपुरा निवासी जवाहरलाल व जनपद एटा थाना जलेशर के गांव लोहचा निवासी शिशुपाल सवार थे।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में ब्रह्मपुरी थाना में कैदी, उसके तीन साथी व सुरक्षा ड्यूटी में गए चालक सहित छह पुलिस कमियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया गया है।

 
विज्ञापन

माफिया के विदेश भागने की आशंका 

इसके बाद मेरठ पुलिस ने पीछा करने वाले कार सवार तीनों आरोपी, सुरक्षा में गए पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय से जेल भेज दिया गया। एसपी ने इन पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया है। कार कब्जे में लेकर सीज कर दी गई। 

मेरठ के माफिया डान बदन सिंह उर्फ बद्दो का देश के बाहर भी कारोबार है। सूत्रों की मानें तो विदेश में स्थित होटल की देखरेख उसकी पत्नी करती है। इससे माफिया के विदेश जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed