शिक्षा विभाग के बाबू ने बाबा रामदेव पर किया अश्लील मैसेज कमेंट, जिलाधिकारी से शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बाबा रामदेव पर अश्लील पोस्ट का मैसेज व्हट्स एप और भद्दे कमेंट करने पर बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने जिलाधिकारी और बीएसए से शिकायत की है।
बेसिक शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद परवेज ने योग दिवस के दिन बाबा रामदेव पर भद्दे कमेंट के साथ मैसेज पोस्ट किया था। संघ के अध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला ने कहा कि अश्लील मैसेज की वजह से विभाग की छवि धूमिल हुई है।
सरकारी कर्मचारी द्वारा अश्लील पोस्ट करना अपराध की श्रेणी में आता है। संघ ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।