{"_id":"691a3af7e6efcc5f67048f23","slug":"babupurwa-and-begumpurwa-will-get-relief-from-sewer-problem-kanpur-news-c-12-1-knp1012-1330205-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाबूपुरवा और बेगमपुरवा में सीवर समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाबूपुरवा और बेगमपुरवा में सीवर समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा और बेगमपुरवा क्षेत्र के 20 हजार से ज्यादा लोगों को सीवर समस्या से निजात मिलेगी। यहां पुरानी सीवर लाइन हटाकर करीब 750 मीटर नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है।
बाबूपुरवा वार्ड नंबर 105 में चांद बिरयानी से छोटी बजरिया, डॉक्टर रोड तक, चांद बिरयानी से नई मस्जिद तक चार इंच चौड़ाई की पाइप लाइन डाली गई थी। अब आबादी बढ़ने से सीवर का पानी ठीक तरह से निकल नहीं पा रहा है। इस वजह से सड़कों पर भरा रहता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम के अभियंत्रण विभाग की ओर से 500 मीटर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। पार्षद मेराज ने बताया आजाद पार्क, तुन्नी रोड, छेदी पहलवान चौराहा व आसपास के 10 हजार से ज्यादा लोगों को सीवर की समस्या से निजात मिलेगी। इसी तरह बेगमपुरवा वार्ड 102 में चाचा नेहरू स्कूल से शमशेर पान वाले होते हुए सिद्दिकिया मदरसा के आगे तक 250 मीटर सीवर लाइन की बिछाई जा रही है। पार्षद निशा ने बताया कि इस लाइन के पड़ने से बेगमपुरवा, सफेद कॉलोनी, सईम मियां पार्क के 10 हजार से ज्यादा लोगों को सीवर की समस्या हल होगी। जलकल जोन तीन के अधिशासी अभियंता गंगा सागर ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है।