फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   babhubali-2 actor fees

‘बाहुबली-2’ स्टारकास्ट की फीस जानकर ‘खुला रह जाएगा मुंह’

Tue, 02 May 2017 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 02 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
babhubali-2 actor fees
बाहुबली-2
दो साल से लोग जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उस राज से पर्दा उठ गया है। फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' देश भर के सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इस पॉपुलर फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म बाहुबली-2 एक साथ 8000 स्क्रीन्स पर आई है। फिल्म के लिए दीवानगी इस हद तक है कि रिलीज होने के तीन दिन बाद भी सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लगे हैं। कुछ थिएटर्स में लोग टिकट के दाम 2000 से 2400 तक देकर भी इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।  'बाहुबली 2' का क्लाइमैक्स पूरे 45 मिनट का ह  जो लोगों को बांधे रखता है। यह फिल्म 250 करोड़ की लागत से बनी है। लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही लागत का दोगुना कमा कर एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन और सैटेलाइट राइट्स से 500 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले आई बाहुबली-द बेगनिंग के पार्ट वन का बजट 180 करोड़ था, जिसने 600 करोड़ का बिजनेस किया था। बाहुबली अब तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्म के रूप में भी जानी जाती है।
विज्ञापन

जानें, बाहुबली-2 के कलाकारों की फीस...

कटप्पा यानी सत्यराज की फीस

babhubali-2 actor fees
कटप्पा
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई। बाहुबली के बाद इस फिल्म का दूसरा सबसे फेमस किरदार रहा कटप्पा का। फिल्म में कटप्पा का रोल निभाने वाले एक्टर का असली नाम रंगराज सुबय्या है लेकिन वो सत्यराज के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1954 को हुआ था और वो अब तक लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुके हैं।सत्यराज ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में, साल 1978 से 1982 तक नेगेटिव रोल निभाए। बाहुबली-2 के लिए कटप्पा ने 2 करोड़ रुपये फीस ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम्या कृष्णन कभी बॉलीवुड का भी हिस्सा रहीं

babhubali-2 actor fees
'शिवगामी'
'बाहुबली' और ‘बाहुबली-2’ में 'शिवगामी' का दमदार किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस राम्या कृष्णन कभी बॉलीवुड का भी हिस्सा रही हैं। ये 90 की दशक की बात है जब राम्या ने खलनायक, परंपरा, क्रिमिनल और चाहत जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि, बॉलीवुड में राम्या को कुछ खास सफलता तो नहीं मिली लेकिन अपने बोल्ड अंदाज की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहीं। यहां तक की 24 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'परंपरा' में उन्होंने किस सीन भी दिया था। बाहुबली-2 फिल्म के लिए राम्या ने 2.5 करोड़ रुपये फीस ली थी। 
विज्ञापन

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं अनुष्का

babhubali-2 actor fees
अनुष्का शेट्टी
फैंस बाहुबली यानी प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी की खूब तारीफें हो रही हैं। हाल ही में दिए इंटव्यू में अनुष्का ने बाहुबली को सबसे स्पेशल फिल्म बताया था। साथ ही देवसेना के किरदार को लेकर उन्होंने कहा था कि ये किरदार मेरे दिल के सबसे करीब है। फिल्म में एक ट्रेडिशन और स्ट्रॉन्ग किरदार निभाने वाली अनुष्का रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। देवसेना के किरदार में सादे लुक में दिखीं अनुष्का का हॉट अवतार भी फैंस को खूब पसंद है। बाहुबली-2 फिल्म के लिए अनुष्का ने 5 करोड़ रुपये फीस ली थी। 
 

बॉलीवुड में तमन्ना की पूछ बढ़ गई

babhubali-2 actor fees
तमन्ना भाटिया
महेन्द्र बाहुबली और अवंतिका यानी तमन्ना भाटिया की शादी इस भाग में नहीं हुई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले भाग में दोनों की शादी होगी और कहानी और आगे बढ़ सकती है। जब से तमन्ना भाटिया ने ‘बाहुबली’ में काम किया है तब से बॉलीवुड में उनकी पूछ बढ़ गई है। मुश्किल से मिली इस सफलता के बाद अब वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहतीं। ‘बाहुबली’ में अवंतिका के किरदार में नजर आईं तमन्ना अब अपने कॅरियर को समझदारी के साथ आगे ले जाना चाहती हैं। आप तो जानते हैं की हिंदी सिनेमा में तमन्ना का कॅरियर कुछ खास नहीं रहा है। बाहुबली-2 के लिए तमन्ना ने 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी। 

राणा अपनी दाहिनी आंख से देख नहीं सकते

babhubali-2 actor fees
राणा दग्गुबाती

फिल्म में भल्लाल देव बने राणा दग्गुबाती की जिंदगी से जुड़ा एक सच जानते हैं। दरअसल राणा अपनी दाहिनी आंख से देख नहीं सकते।  उन्हें दायां आंख बचपन में किसी ने डोनेट किया था। लेकिन उसमें रोशनी कभी नहीं रही। राणा ने इसका खुलासा एक तेलुगु चैट शो के दौरान किया। इस शो में सिलेब्स लोगों की मदद के लिए आते हैं और एक दिन के लिए उनकी जिंदगी जीते हैं।  उस व्यक्ति की जिंदगी जीते हुए स्टार्स एक दिन में जितना कमाते हैं, उसका लगभग 10 गुना वो उस व्यक्ति को लौटा देते हैं। बाहुबली-2 फिल्म के लिए राणा ने 15 करोड़ रुपये फीस ली थी। 

प्रभास का स्वागत एकदम रजनीकांत अंदाज में

babhubali-2 actor fees
प्रभास बाहुबली

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे हीरो हैं जिन्हें साउथ में भगवान की तरह पूजा जाता है।  यही उपाधि अब बाहुबली के प्रभास को दी जाने लगी है। बाहुबली रिलीज हो गई है और प्रभास का स्वागत एकदम रजनीकांत अंदाज में किया जा रहा है। हैदराबाद में प्रभास के फैंस ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया था। साथ ही उनकी 40 फीट लंबी फोटो बनाई गई और उस पर फूलों का हार चढ़या गया। फैंस ने प्रभास की 'बाहुबली 2' की रिलीज पर जमकर पटाखे भी जलाये थे। प्रभास ने बाहुबली 2 के लिए अपना वजन 30 किलोग्राम बढ़ा कर 150 किलोग्राम कर लिया था। इसके लिए उन्होंने विशेष डायटीशन और ट्रेनर की मदद ली थी। प्रभास ने बाहुबली-2 के लिए भारी भरकम रकम 25 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी। 

महज दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक नहीं एसएस राजामौली

babhubali-2 actor fees
राजामौली
एसएस राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म बाहुबली-2 सुपर-डुपर हिट होती जा रही है। बाहुबली 2 के लिए राजामौली की तारीफें हर जगह हो रही हैं। लोग इस फिल्म को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मील का पत्थर मान रहे हैं। 43 साल के राजामौली ने 2015 में 'बाहुबली द बिगनिंग' बनाकर ये दिखाया था कि वे महज दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक नहीं हैं। वे ऐसी फिल्म बना सकते हैं जिसके पीछे पूरा देश एक हो सकता है। बाहुबली-2 फिल्म के लिए राजामौली ने 28 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी। फीस के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed