{"_id":"5846ce254f1c1be3594489c1","slug":"baba-sahib-cut-the-fetters-of-slavery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब ने काटी दासता की बेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब ने काटी दासता की बेड़ी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:11 AM IST
सार
परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर का 61 वां परिनिर्वाण दिवस मंगलवार को मनाया गया। जगह-जगह श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। विचार गोष्ठी में बाबा साहब को दासता की बेड़ी में जकड़ी मानवता को मुक्त कराने वाला शख्स करार दिया गया। बसपा नेता समीर त्रिवेदी ने लाइव टेलीकास्ट दिखाकर बसपा सुप्रीमो का संदेश विधानसभावार जुटे कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया।
बसपा ने बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस विधानसभावार मनाया। सदर विधानसभा क्षेत्र का यह कार्यक्रम नेशनल हाईवे स्थित समीर कोठी में मनाया गया। बड़ी एलसीडी के जरिए लखनऊ से हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो मायावती के लाइव टेलीकास्ट को दिखाकर कार्यकर्ताओं को सीधे उनसे रूबरू कराने का काम हुआ। टेलीकास्ट में बसपा सुप्रीमो ने नोट प्रकरण पर भाजपा पर चोट करते हुए गैर बसपाई दलों पर निशाना साधा। जोनल कोआर्डिनेटर दीपचंद्र गौतम ने विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेने की बात कही। सदर प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने कहा कि बाबा साहब की दूरगामी सोच से ही सर्वसमाज के लोग मताधिकार हासिल कर सके हैं। कार्यक्रम में मंडल कोआर्डिनेटर राजू गौतम, जिला प्रभारी मोहम्मद आसिफ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज कुमार मौर्या, पूर्व चेयरमैन शब्बीर अहमद, वीर प्रकाश लोधी, विनोद पासवान, शिवाकांत दीक्षित, विकास पासवान, अंकित मिश्र, जयराम पटेल ने बसपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले रामपुर थरियांव से जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश लोधी का स्वागत किया।
डॉ. बाबा साहब अंबेडकर विकास समिति ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी तादाद में जुटे अनुयायियों ने बुद्ध वंदना कर पंचशील का व्रत लिया। मुख्य अतिथि डॉयट प्राचार्य रवि शंकर ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर रोशनी डाली। इस मौके पर जिया लाल, गया प्रसाद, राम खेलावन, मायाराम एडवोकेट, शिव प्रकाश गौतम, विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। शहर के आबूनगर में बुद्ध उपासक डॉ. शेष नारायन ने अनुयायियों के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां अतुल कुमार, सावित्री देवी, रेशू, प्रियंका, नीलू, पिंटू, मुन्ना, कौशल कुमार, करुणाकर, राम आसरे, चंद्ररूप पासवान मौजूद रहे। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज चुरियानी में भी विचार गोष्ठी हुई। विनीता त्रिवेदी, पुष्पालता आदि ने विचार व्यक्त किए।