फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B-warrant issued against Vishnu Babu Diwakar

यूपी: महाठग विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ बी-वारंट जारी, जेल में होगी पूछताछ

Sun, 06 Mar 2022 12:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Mar 2022 12:44 PM IST
सार

सचेंडी पुलिस ने कार्ट से आरोपी के खिलाफ बी-वारंट लिया। जिसको हमीरपुर जेल में जाकर दाखिल किया। वहां की कोर्ट से अनुमति लेकर करीब दो घंटे तक विवेचक ने जेल में जाकर विष्णु से पूछताछ की।

विज्ञापन
B-warrant issued against Vishnu Babu Diwakar
विष्णु बाबू दिवाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाठग विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ सचेंडी पुलिस ने बी-वारंट जारी कराया है। हमीरपुर जेल में दाखिल कर दिया है। साथ ही कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपी से पूछताछ भी की है। अधिकतर सवालों का जवाब आरोपी ने गोलमाल करके दिया।
विज्ञापन


आरोपों को वह नकारता रहा और कई बार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। सचेंडी के सीढ़ी इटारा निवासी विष्णु बाबू ने नौकरी व भाजपा में पदाधिकारी बनवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है। पांच दिन पहले हमीरपुर पुलिस ने विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी कानपुर आउटर पुलिस को दी थी। जिसके बाद सचेंडी पुलिस ने कार्ट से आरोपी के खिलाफ बी-वारंट लिया। जिसको हमीरपुर जेल में जाकर दाखिल किया। वहां की कोर्ट से अनुमति लेकर करीब दो घंटे तक विवेचक ने जेल में जाकर विष्णु से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जानकारियां उसने दीं लेकिन तमाम सवालों के जवाब वह नहीं दे रहा था। सूत्रों के मुताबिक वह खुद को निर्दोष ही बता रहा है। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी के गिरोह में चार से पांच लोग हैं। उन सभी की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी लिया जाएगा। 

किसान से लेकर आईआईटियंस को भी ठगा
पुलिस की जांच में सामने आया कि विष्णु बाबू के जाल में किसान से लेकर आईआईटियंस तक फंस गए। पढ़े लिखे जानकारों व नेताओं को उसने खूब बेवकूफ बनाया और उनसे लाखों रुपये वसूले।

मेरठ की भाजपा नेत्री संगीता सिंह को आयोग में सदस्य बनवाने के नाम पर सात लाख रुपये उनसे ठगे थे। आईआईटी के पूर्व छात्र दीपक कुमार की लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में विष्णु से मुलाकात हुई थी।

दीपक को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे दस लाख रुपये वसूले। वहीं जयदीप नाम के किसान को जमीन पर लोन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। इसी तरह से दर्जनों लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed