फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B.Ed and BTech session set to be late, expressed displeasure over delay in counselling

Kanpur News: बीएड और बीटेक का सत्र लेट होना तय, काउंसलिंग में देरी पर जताई नाराजगी

Fri, 28 Oct 2022 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

कानपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह से बीटेक और दिसंबर के पहले सप्ताह से बीएड की पढ़ाई शुरू होगी। इसका कारण है कि काउंसलिंग में देरी है। इसमें नवंबर के पहले सप्ताह तक बीटेक और अंतिम सप्ताह तक बीएड की काउंसलिंग चलेगी।

विज्ञापन
B.Ed and BTech session set to be late, expressed displeasure over delay in counselling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काउंसलिंग में देरी की वजह से इस बार बीएड और बीटेक का सत्र लेट होना तय है। बीटेक की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है जो नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरी होगी। बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।

विज्ञापन

इससे साफ है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह से बीटेक और दिसंबर के पहले सप्ताह से बीएड की पढ़ाई शुरू होगी। इन दोनों कोर्सों के परिणाम समय पर जारी कर दिए गए थे। बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम अगस्त और जेईई मेन की रैंकिंग सितंबर में जारी हुई थी।
विज्ञापन

कई डिग्री कॉलेजों के अंतिम वर्ष का परिणाम जारी न होने के कारण बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी जबकि एकेटीयू ने अपना काउंसलिंग शेड्यूल काफी लेट जारी किया है। बीटेक की काउंसलिंग चल रही है और बीएड की काउंसलिंग अभी शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड कॉलेज के संचालकों का कहना है कि बीएड की सीटें वैसे ही पूरी नहीं भर पाती हैं, सत्र लेट होने से छात्र बंट जाते हैं। तकनीक संस्थानों में इस बार जेईई मेन जुलाई में हुआ था। फिर जेईई एडवांस अगस्त के अंतिम सप्ताह में और परिणाम 17 सितंबर को घोषित हुआ।

जेईई मेन की रैंकिंग के आधार पर एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक के दाखिले होते हैं। एकेटीयू ने इस बार बॉयोटेक इंजीनियरिंग ब्रांच में दाखिला सीयूईटी के परिणाम के आधार पर होना तय किया है। सीयूईटी का परिणाम भी काफी देरी से निकला।

इस वजह से भी एकेटीयू ने काउंसलिंग शेड्यूल देरी से जारी किया है। हालांकि इंजीनियरिंग कॉलेजों का कहना है कि प्लानिंग ठीक से न होने की वजह से शेड्यूल लेट हुआ है। इसका प्रभाव बीएड और बीटेक छात्रों के शैक्षणिक सत्र पर पड़ेगा।

काउंसलिंग में देरी पर जताई नाराजगी
एआईटीएच की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने लेट काउंसलिंग से नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि एचबीटीयू सहित अन्य विवि ने तो सीटें भर ली हैं, लेकिन एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में शुरुआत तक नहीं हुई है।

हरसहाय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर श्रीवास्तव ने कहा कि बीएड का सत्र करीब डेढ़ महीना लेट हुआ है। नवंबर अंत तक तो काउंसलिंग ही चलेगी, फिर पढ़ाई शुरू होगी। तृतीय वर्ष के परिणाम में देरी की वजह से काउंसलिंग देरी से शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed