{"_id":"69d425076488681252016705","slug":"azamgarh-crowned-champions-80-players-selected-for-central-coaching-camp-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144919-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आजमगढ़ बना चैंपियन, 80 खिलाड़ी सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आजमगढ़ बना चैंपियन, 80 खिलाड़ी सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए चयनित
विज्ञापन
कानपुर। आवासीय क्रिकेट छात्रावास में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित प्रदेशस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश भर के 80 खिलाड़ियों का चयन सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए किया गया है। यह 15 से 29 अप्रैल तक ग्रीनपार्क में आयोजित होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चयन समिति के प्रमुख ज्ञानेंद्र पांडेय ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 65 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। आजमगढ़ के शिवम और सिद्धेश ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि नैतिक, आशुतोष और परमार्थ ने एक-एक विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए आजमगढ़ की टीम ने 12.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 66 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से नैतिक 16 और शिवांश ने 15 रन बनाए। सिद्धेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। (संवाद)