फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayushman cards for people above 70 years of age started being made

Kanpur News: 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू

Thu, 07 Nov 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards for people above 70 years of age started being made
फोटो 28::बस्ती महेवा निवासी बुजुर्ग बिटोली देवी को आयुष्मान कार्ड सौंपते सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी।
विज्ञापन

बुजुर्ग अपने नजदीक के पंजीकृत राजकीय और निजी अस्पताल सहित स्वयं भी बना सकेंगे कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले के 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की निशुल्क उपचार की सुविधा किसी भी पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होकर ले सकेंगे।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अपने साथ आधार कार्ड के साथ वही मोबाइल नंबर ले जाना होगा, जो आधार कार्ड में लिंक हो। जिससे मोबाइल ओटीपी के माध्यम से उनका कार्ड वेरीफाई किया जा सके।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डॉ. आशीष तिवारी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग जिनका अभी तक आयुष्मान योजना की सूची में नाम शामिल नहीं किया गया था, अब उन्हें भी योजना से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बुजुर्ग अब अपना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान एप से स्व पंजीकरण माध्यम से अथवा किसी भी पंजीकृत राजकीय और निजी अस्पताल में आयुष्मान मित्र अथवा जनसेवा केंद्र, पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक से या आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक चार लाख एक हजार 493 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके है। अब जिन बुजुर्गों के आधार कार्ड में 70 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है। उन सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिला अस्पताल के आयुष्मान मित्रों की सहायता से भी कार्डों को बनवाया जाएगा।


आयुष्मान कार्ड की जनपद में स्थित
लक्ष्य 7,51,445
अब तक बने कार्ड 4,01,493
लाभार्थियों को मिला इलाज 38,513
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed