{"_id":"67b63900c030f7a87b0e8530","slug":"ayushman-card-will-be-made-free-for-70-year-olds-camp-on-23rd-kanpur-news-c-362-1-ka11001-119616-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 70 वर्ष के बुजुर्गों का निशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड, शिविर 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 70 वर्ष के बुजुर्गों का निशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड, शिविर 23 को
विज्ञापन
कानपुर। दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन और अमर उजाला के सहयोग से 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवाया जाएगा। इसके लिए आवास विकास हंसपुरम स्थित दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन में 23 फरवरी की सुबह 11 से दो बजे तक शिविर लगेगा। सीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीम मौजूद रहेगी, जो कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल शामिल होंगे। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष पं. केए दुबे पद्मेश ने बताया कि आयुष्मान कार्ड नहीं होने से बुजुर्गों को इलाज में अक्सर दिक्कत आती है। इसे देखते हुए इस तरह का शिविर लगाया जा रहा है।
शिविर तक बुजुर्गों को लाने के लिए वार्ड मित्र कृष्णा सिंह और उनकी टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। पेंशनर्स संगठनों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास के ऐसे बुजुर्ग महिला व पुरुष को शिविर में लेकर आएं, जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
बताया कि बुजुर्गों को साथ में आधार कार्ड और मोबाइल लेकर आना जरूरी है। इसके बिना आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत होगी। 22 जनवरी को लगे शिविर में जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं और वह भी शिविर में पहुंचकर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।