{"_id":"61a3e1f1659aaa04f0272b95","slug":"ayush-hospital-facility-akbarpur-news-knp6666233129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही जनपद के लोगों को मिलेगी आयुष अस्पताल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही जनपद के लोगों को मिलेगी आयुष अस्पताल की सुविधा
विज्ञापन
बनार अलीपुर में निर्माणाधीन 50 शय्या आयुष अस्पताल। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद के लोगों को अब आयुष पद्धति से इलाज के लिए दूसरे जनपदों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कानपुर-इटावा हाईवे के बनारअलीपुर में 50 बेड का आयुष अस्पताल लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसका फायदा जिले के 17 लाख लोगों को मिलेगा। छह दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनिर्मित अस्पताल का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए अस्पताल में रंग रोगन हो चुका है। मुख्य द्वार में चुनाई चल रही है।
प्राचीन चिकित्सा पद्धति को नई पहचान देेने के लिए सरकार की ओर से अकबरपुर के बनारअलीपुर में आयुष अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई थी। 6.36 करोड़ रुपये से सिंतबर 2018 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया था। इसमें मरीजों को इमरजेंसी सुविधाओं से लेकर सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी आदि की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सर्जरी, ईएनटी, गठिया, मेडिसिन, बालरोग, स्त्री रोग, योग, प्राणायाम, फिजियोथरैपी,, पराबैगनी, डाईथर्मी समेत सहित अन्य व्यवस्था होंगी।
वहीं, अस्पताल चालू होने से जनपद के 17 लाख लोग लाभान्वित होंगे। अभी तक जनपद के लोग गैर जनपदों में जाकर आयुष पद्धति के इलाज के लिए महंगे पैकेज लेते हैं। अब जिले में ही सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। बनारअलीपुर के अलावा कानपुर के चौबेपुर सहित 11 जिलों के आयुष अस्पताल का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बृजेश सिंह कटियार ने बताया कि बनारअलीपुर में 50 शैय्या युक्त एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। छह दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों वर्चुअल इसका लोकार्पण कराया जाना प्रस्तावित है।