फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ayodhya Ram Mandir, Rampath will be built in Ayodhya with the sand of Betwa, 100 trucks of sand will leave in

Rampath: बेतवा की रेत से अयोध्या में बनेगा रामपथ, पहली रैक में रवाना होगी 100 ट्रक बालू, जानें क्या होगा फायदा

Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
सार

Orai News: पहली रैक 28 अप्रैल को रवाना कर दी जाएगी। पहले रेत भेजने के लिए बांदा स्टेशन को चुना गया था, लेकिन बालू घाटों से नजदीक होने पर उरई स्टेशन को चुना गया। इसका इस्तेमाल राम पथ, सड़क चौड़ीकरण, भूमिगत निर्माण आदि कार्यों में होगा।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir, Rampath will be built in Ayodhya with the sand of Betwa, 100 trucks of sand will leave in
उरई रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पर बालू खाली करता डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतवा की रेत से अयोध्या में रामपथ (मंदिर के रास्ते) का निर्माण होगा। रेत लेकर 58 डिब्बों की मालगाड़ी शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके लिए मालगाड़ी पर बालू की लोडिंग का काम तेज हो गया है। निर्माणाधीन मंदिर के लिए बेतवा के घुरौली घाट की बालू अयोध्या भेजी जा रही है।

विज्ञापन

पहली रैक में लगभग 100 ट्रक बालू भेजी जाएगी। लगभग एक डिब्बे में दो ट्रक बालू लोड होगी। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि अयोध्या के लिए रेत की एक रैक भेजी जा रही है। इसकी बुकिंग अक्षरा इंटरप्राइजेज अयोध्या के नाम से की गई है।
विज्ञापन

पहली रैक उरई स्टेशन से अयोध्या के पास स्थित बिल्हारघाट स्टेशन तक जाएगी। सड़क परिवहन के मुकाबले रेल परिवहन काफी सस्ता है। रेलवे के माल गोदाम में कई दिनों से रेत एकत्रित की जा रही है। पहली रैक 28 अप्रैल को रवाना कर दी जाएगी। पहले रेत भेजने के लिए बांदा स्टेशन को चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपथ के अलावा इन कार्यों में होगी उपयोग
इसके बाद घाटों से नजदीक होने पर उरई स्टेशन को चुना गया। अक्षरा इंटरप्राइजेज फैजाबाद के संचालक गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि बेतवा की रेत की पूर्वांचल में काफी मांग है। रेत की क्वालिटी अच्छी है और इसमें मिट्टी की मात्रा न के बराबर होती है। इसका इस्तेमाल राम पथ, सड़क चौड़ीकरण, भूमिगत निर्माण आदि कार्यों में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed