{"_id":"687e913a8608a723c602c3ea","slug":"autos-and-e-rickshaws-will-be-stopped-by-putting-up-barriers-etawa-news-c-216-1-etw1002-128386-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैरियर लगाकर रोके जाएंगे ऑटो और ई-रिक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैरियर लगाकर रोके जाएंगे ऑटो और ई-रिक्शे
विज्ञापन
इटावा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ऑटो और ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन का प्रवेश बाजार में पूरी तरह प्रतिबंधित करने की तैयारी में है। 12 प्वाइंट चिह्नित करके इस व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
बाजार में जाम लगने का मुख्य कारण ऑटो और ई-रिक्शा है। इसके लिए पहले से वन वे व्यवस्था चल रही है। चार रूटों को तय करके अभी तक बाजार में घुसने से ई-रिक्शा और ऑटो को रोका जा रहा था। इसके बाद भी बीच के कई रास्ते खुले होने की वजह से ऑटो और ई-रिक्शा बाजारों में घुस जाते थे। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। अब इस जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से एक 12 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। यहां ऑटो और ई-रिक्शा को रोका जाएगा। यह व्यवस्था जल्द ही लागू हो सकती है।
कोतवाली चौराहे से नगर पालिका की ओर ई-रिक्शा, ऑटो और कार नहीं जा सकेंगी। नगर पालिका से तिकोनिया, राजा गंज से नगर पालिका, बल्देव चौराहा से तहसील चौराहा, साबित गंज से तहसील चौराहा, बैंड वाली गली सैदवाड़ा से तहसील चौराहा, भाड़ों वाली गली से तहसील चौराहा, तिकोनिया से नगर पालिका पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर पहले की तरह रोक रहेगी। आईटीआई चौराहा, पुराना आगरा रोड सांई धर्म कांटा, कचौरा रोड, महेरा चुंगी, भरथना चौराहा, टीटी चौराहा भारी वाहनों की नो एंट्री सुबह सात से रात आठ बजे तक रहेगी। फिलहाल रोडवेज बसों को राहत दी जाएगी।
शास्त्री चौराहा से नौरंगाबाद चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। उन्हें बलराम सिंह चौराहा से पक्के तालाब, सीओ सिटी चौराहे होते हुए जाना होगा। सीओ सिटी चौराहा से पक्के तालाब चौराहे तक नहीं जा सकेंगे। पक्के तालाब जाने के लिए छैराहे से सफारी रोड होते हुए पक्के तालाब जाना होगा। पुलिस चौकी तिराहा नौरंगाबाद चौराहा जाने पर ऑटो, ई-रिक्शा और कारों पर प्रतिबंध रहेगा। नौरंगाबाद चौराहा जाने के लिए व्यक्ति को पुर्विया टोला सीओ चौराहा से होकर जाना होगा। गाड़ीपुरा चौराहा से नगर पालिका तहसील चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। नगर पालिका चौराहा जाने के लिए कबाड़ी बाजार होकर गाड़ीपुुरा के अंदर से बल्देव चौराहे पर वाहन निकल सकेंगे।
नया ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। इसमें बाजार में जाने वाले छोटे-छोटे रास्तों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इस व्यवस्था को लागू करने का प्रयास है। इससे लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी।
- रामगोपाल शर्मा, सीओ यातायात