Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto-rickshaw drivers extorted money from candidates who had come to take the lecturer's exam.

Kanpur News: प्रवक्ता परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से ऑटो-ई-रिक्शा वालों ने की मनमानी वसूली

Sun, 10 May 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw drivers extorted money from candidates who had come to take the lecturer's exam.
कानपुर। प्रयागराज के रहने वाले सोहन की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा शनिवार को पहली पारी में थी। वह शुक्रवार देर रात सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए। सुबह परीक्षा देने के लिए बाबूपुरवा सेंटर जाना था। कैंट साइड से ऑटो नहीं मिला तो बुक कर किया। ऑटो वाले ने चार किमी दूरी के 200 रुपये ले लिए। यह परेशानी लगभग सभी अभ्यार्थियों को झेलनी पड़ी। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन

शहर के 49 केंद्रों पर शनिवार को प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का पहला दिन था। हालांकि इसमें परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। शनिवार सुबह से देर रात तक सेंट्रल स्टेशन के दोनों छोर कैंट व सिटी साइड पर जानकारी के अभाव में बाहरी परिक्षार्थियों से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। आलम यह था कि घंटाघर से झकरकटी बस अड्डे तक पूरी बुकिंग के सौ रुपये तो फुटकर सवारियों से 10 की जगह 15 रुपये प्रति सवारी ली गई जबकि सामान्य दिनों में टाटमिल से घंटाघर के ई-रिक्शा संचालक पांच रुपये लेते हैं।
विज्ञापन


स्पेशल रैक नहीं चलानी पड़ी
डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि पहले दिन परीक्षार्थियों की संख्या कम रहने की वजह से रेलवे को स्पेशल रैक नहीं चलानी पड़ी। उन्हें नियमित ट्रेनों में ही शिफ्ट करा भेजा गया। रविवार को परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शनिवार देर रात से शुरू हो गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार व जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह भी नियमित गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज सुबह पांच बजे शुरू होगा ई-बसों का संचालन
शहर के विभिन्न सेंटरों पर होने वाली परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने ई-बसों का संचालन सुबह पांच बजे से करने का फैसला किया है। सामान्य दिनो में छह बजे से संचालन होता है।


रायबरेली, प्रतापगढ़ वाली बसों के लिए भटके
शाम लगभग छह बजे पेपर छूटने के बाद एकाएक परीक्षार्थियों की भीड़ झकरकटी बस अड्डा पहुंची। लखनऊ की बसें तो पांच-पांच मिनट में फुल हो गईं लेकिन रायबरेली, प्रतापगढ़ और हरदोई की बसें खोजे न मिलीं। एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि बसें आने में कुछ देर लगी थोड़ी देर बाद परीक्षार्थी चले गए थे। कई बसों में यात्री सीट हथियाने के चक्कर में खिड़कियों से भी अंदर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed