फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto drivers surround themselves as soon as they see a female passenger

Kanpur News: महिला सवारी देखते ही घेर लेते ऑटो चालक

Tue, 23 Sep 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers surround themselves as soon as they see a female passenger
नाैबस्ता बाईपास पर महिला को घेरे ऑटो चालक। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। चौराहों पर ऑटो में सवारियां बैठाने के लिए चालक अभद्रता कर रहे हैं। वह महिलाओं को घेर लेते हैं। उनके कान के पास जाकर चिल्लाते हैं। इसके साथ ही ऑटो, टैक्सी में बैठाने के बहाने छूने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

कई महिलाएं विरोध करती हैं तो कई सहम कर पीछे हट जातीं। नवरात्र में मंदिरों के पास चौराहों व ऑटो स्टैंड पर सबसे ज्यादा अराजकता नजर आई। अमर उजाला की ओर से बारादेवी, बर्रा, नौबस्ता, रावतपुर, बड़ा चौराहा की लाइव पड़ताल की गई तो स्थिति सामने आई।
विज्ञापन



दोपहर 12 बजे : गीतानगर क्रॉसिंग से लेकर रावतपुर स्टेशन तक महिला सवारियों को बैठाते समय ऑटो चालकों का बेहद अभद्र रवैया नजर आया। छात्राओं को ऑटो में बैठाने में छूने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1: 10 बजे: बर्रा चौराहे पर ऑटो चालक झुंड बनाए खड़े थे और सवारियां आते ही उनको घेर लेते थे। चाहें वे महिलाएं हो या छोटी बच्चियां उनके रवैये में कहीं सम्मान नजर नहीं आया।

दोपहर 1:50 बजे : नौबस्ता चौराहे पर ऑटो चालक महिला सवारियों के करीब आने की कोशिश करते दिखे। ऐसे में एक महिला ने डांटा तो पीछे हट गए।

दोपहर 2:15 बजे : बारादेवी चौराहे पर महिलाएं मंदिर दर्शन करने जाती और आती नजर आईं। यहां ऑटो चालक कभी हाथ पकड़कर बैठाने की कोशिश करते तो कभी छूने की कोशिश करते नजर आए। कई महिलाएं तो ऑटो के पास से निकलते ही सहम सी गईं।


दोपहर 3 बजे : बड़ा चौराहा पर ऑटो चालकों का झुंड खड़ा नजर आया जो महिलाएं आती तो उन्हें घेर लेते। कुछ ऑटो चालक तो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भी नजर आए।
बातचीत
महिलाओं के साथ बात करना नहीं आता


चालकों का रोज का काम है। महिलाओं के साथ बात करना नहीं आता है। हम ही डांट देते हैं। ज्यादा घर परिवार में बताओ तो भी हमारे निकलने पर मुश्किल हो जाती है। आरुषी, बर्रा

अराजकता बढ़ती जा रही
ऑटो चालकों की अराजकता बढ़ती जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। हम तो बड़े हैं लेकिन जो छोटी-छोटी स्कूली बच्चियां हैं उनके लिए डर लगता है। - एकता मिश्रा, जूही

पुलिस के पास जाने से बचते


ऑटो चालकों की अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए। यह राह चलते महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसा है। लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए लोग पुलिस के पास जाने से बचते हैं। - संगीता त्रिपाठी, निराला नगर

वर्जन
जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed