{"_id":"6aa700a84b315830a20f801e","slug":"auto-and-e-rickshaw-drivers-run-wild-parking-their-vehicles-by-occupying-the-road-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148882-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑटो व ई-रिक्शा चालक बेलगाम, सड़क घेर खड़ा करते वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑटो व ई-रिक्शा चालक बेलगाम, सड़क घेर खड़ा करते वाहन
Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर में ऑटो व ई-रिक्शा चालक बेलगाम हो गए हैं। नमस्ते चौराहा या फिर माती जाने वाला मार्ग पर सवारी बैठाने के लिए यह सड़क को घेर कर खड़े हो जाते हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कहीं भी ऑटो रोकने से हादसे का भी डर बना रहता है।
सहायक संभागीय परिवहन विभाग के रजिस्टर के हिसाब से जिले में 3464 ऑटो व 2215 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि सड़क पर इससे दो गुना अधिक फर्राटा भर रहे हैं। माती रोड पर जिला अस्पताल होने की वजह से दिनभर एंबुलेंस का आना-जाना होता। कई बार तो इनकी वजह से लगने वाले जाम में यह भी फंस जाती हैं। कुछ यही स्थिति कानपुर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड व रूरा रोड का है।
अकबरपुर में ओवरब्रिज के नीचे व माती रोड पर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस तैनात रहती है। यह या तो आपस में बातचीत करने में व्यस्त रहते हैं, या फिर बिना हेलमेट चलने वाले दो पहिया वाहनों का चालान करने में। इन्हें जाम का कारण बनने वाले ई-रिक्शा नजर नहीं आते हैं। जब कभी किसी अधिकारी की गाड़ी जाम में फंस जाती है, तो तुरंत टोपी पहन जाम खुलवाने में लग जाते हैं।
विज्ञापन
रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो कानपुर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर ऑटो चालक सड़क घेर कर खड़े मिले। वहीं रूरा की तरफ जाने वाले मार्ग नमस्ते चौराहा पर बीच सड़क ई-रिक्शा चालक वाहन को खड़ा कर सवारी बैठाते नजर आए।
..............................
अकबरपुर सर्विस रोड, समय दोपहर 1:30 बजे
नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर बैठाते हैं सवारी
अकबरपुर से कानपुर तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर चौराहे के पास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां पहुंचने पर ऑटो व ठेका गाड़ी वाले सड़क घेर कर खड़े नजर आए, जो विजय नगर व नौबस्ता जाने वाली सवारियों को आवाज देकर बुला रहे थे। जबकि नगर पंचायत ने करीब-करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर गांधी नगर के पास ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड तैयार कराया है। वहीं चौराहे पर तैनात पुलिस तमाशबीन बन सब देखती रहती है।
......................
नमस्ते चौराहा, समय दोपहर 2:00 बजे
बीच सड़क रोक खड़ा करते वाहन
नमस्ते चौराहा से रूरा जाने वाले मार्ग पर नगर की मुख्य बाजार लगती है। स्टेट बैंक रोड पर स्थानीय के अलावा आस-पास के क्षेत्र से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ रहती है। यहां पहुंचने पर ऑटो व ई-रिक्शा चालक बीच सड़क वाहन को खड़ा कर सवारी बैठाते नजर आए। जबकि पास से गुजरने वाले राहगीर इनसे बचकर निकलते रहे। वहीं पास में खड़े पीआरडी जवान इन्हें वाहन हटाने का इशारा करते रहे, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा।
.....................
बयान.....
नो-पार्किंग में वाहन को खड़ा करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद इनमें सुधार नहीं हो रहा है। टीम को लगाकर ऐसे ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाना प्राथमिकता पर है। किसी भी राहगीर को समस्या नहीं होने दी जाएगी। - विनय कुमार सिंह, सीओ, यातायात