{"_id":"69fd7f8ae4785c586b01214e","slug":"auraiya-youth-ends-life-by-throwing-himself-under-a-train-suicide-note-recovered-from-pocket-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम
Fri, 08 May 2026 11:46 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 08 May 2026 11:46 AM IST
सार
Auraiya News: अछल्दा में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले के अछल्दा कस्बे में दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे अछल्दा व घसारा स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर खंबा नंबर 1118/6 के पास एक व्यक्ति की बॉडी ट्रैन से कटकर पड़ी मिली है। घटना की जानकारी कीमैन द्वारा स्टेशन मास्टर को दी गई।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर ने आपीएफ और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कस्बा इंचार्ज हेमलता व उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो युवक के जेब में आधार कार्ड पड़ा मिला है। इससे युवक की शिनाख्त सुदीप कुमार (31) पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी पर परिवार में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन