{"_id":"5ec565fc8ebc3e909f68f474","slug":"auraiya-young-man-composed-song-online-on-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब न बचेगा हिंदुस्तान तो क्या करेगा हिंदू-मुसलमान..., युवक ने कोरोना पर ऑनलाइन तैयार किया गाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब न बचेगा हिंदुस्तान तो क्या करेगा हिंदू-मुसलमान..., युवक ने कोरोना पर ऑनलाइन तैयार किया गाना
Thu, 21 May 2020 08:42 AM IST
शिखा पांडेय
विवेक विश्नोई, अमर उजाला, औरैया
विवेक विश्नोई, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 May 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
कोरोना पर ऑनलाइन तैयार किया गाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया शहर निवासी शार्ट फिल्म मेकर राजीव चड्ढा द्वारा लिखित फीवर ऑफ कोरोना (कोरोना का डर) थीम पर एक गाना जब न बचेगा हिंदुस्तान तो क्या करेगा हिंदू-मुसलमान तैयार कराया गया है। इस गाने को तैयार करने में रूस में एमबीबीएस कर रहे औरैया के युवक का भी सहयोग लिया है। यह गाना बुधवार से यू ट्यूब पर दिखाई और सुनाई पड़ेगा।
राजीव चड्ढा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों में हैं। ऐसे में उन्होंने सोचा की बेकार बैठने से अच्छा है कि कुछ किया जाए। तभी उनकी बात रूस में एमबीबीएस चौथे वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रहे शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ.सर्वेश आर्या के पुत्र आर्या प्रबुद्ध से हुई।
इस पर दोनों ने मिलकर ऑनलाइन कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के इरादे से एक गाना तैयार करने की रणनीति बनाई। इसके लिए दोनों रात में शांत वातावरण में बैठकर ऑनलाइन वीडियो कालिंग के माध्यम से राजीव चड्ढा द्वारा लिखे गए गीत पर संगीत तैयार करने लगे। जिस पर प्रबुद्ध ने संगीतन निर्देशक के तौर पर बेहतर संगीत के साथ गाने के बोल को संगीतबद्ध किया।
विज्ञापन
बाद में मुंबई में मौजूद गायक मोहम्मद सलामत जो इससे पहले हम दिल दे चुके सनम व देवदास फिल्मों में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके हैं को गाना गाने के लिए तैयार किया। बताते हैं गाने की खास बात यह है कि इसमें लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को घर जाने में हो रहींं दिक्कतों आदि के सीन भी डाले गए हैं।
राजीव बताते हैं कि किसी तरह से मोहम्मद सलामत को उन्होंने मुंबई में संचालित शकुंतला स्टूडियो तक पहुंचवाया। जहां सभी के सहयोग से ऑन लाइन गाना तैयार किया जा सका। कहते हैं इस गाने को तैयार करने में सह निर्माता दीप्ती चड्ढा व कृषा चड्ढा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। बताया कि जल्द ही गाना यू ट्यूब पर आज से अपना धमाल दिखाएगा।