फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Video of husband tied to a pole at in-laws' house goes viral

Auraiya: ससुराल आए पति को खंभे में बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक का शांतिभंग में किया चालान

Sat, 18 Oct 2025 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 08:38 PM IST
सार

औरैया जिले में ससुराल आए पति को खंभे में बांधने का वीडियो वायरल हो रहा है। नौ साल से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। 

विज्ञापन
Auraiya: Video of husband tied to a pole at in-laws' house goes viral
ससुराल आए पति को खंभे में बांधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में पति को ससुराल वालाें ने पकड़कर खंभे में बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और गांव पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव जैनपुर में एक युवक को खंभे में बंधे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में बंधे युवक को एक व्यक्ति समझाता नजर आ रहा है। साथ ही कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही है। शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया। गांव पहुंचकर जैनपुर गांव के प्रदीप को पकड़ लिया। जिसका शनिवार को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि जैनपुर निवसी छुटकी की शादी 15 साल पहले जनपद इटावा थाना बसरेहर के गांव खड़कोली निवासी ऊदल सिंह के साथ हुई थी। दोनों कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद दो बच्चे हुए। नौ साल पहले दोनों अलग अलग रहने लगे। पति ऊदल सिंह चालक है। शुक्रवार को पति ससुराल पहुंचा। दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद उसे खंभे में बांध दिया गया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो बाद में वायरल हो गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी का मामला है। प्रदीप का शांतिभंग में चालान किया गया है। पति को किसने बांधा उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed