{"_id":"5ec254c88ebc3e90440d5ec4","slug":"auraiya-up-truck-accident-news-in-hindi-one-more-died-in-auraiya-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसे में इलाज के दौरान एक और मजदूर ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 28 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हादसे में इलाज के दौरान एक और मजदूर ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 28 हुई
Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो और मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या अब 28 पहुंच गई है। सोमवार सुबह एसओ सैफई ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए झारखंड निवासी मजदूर नीरू कालिंदी की मौत की पुष्टि की वहीं शाम एक और प्रवासी श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
औरैया सड़क हादसे में घायल पश्चिम बंगाल के कुरुलिया निवासी प्रकाश कालिंदी पुत्र मिलन कालिंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि एएसपी औरैया कमलेश दीक्षित ने की है। इसका शव मंगलवार को भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी औरैया अभिषेक सिंह ने भी मजदूर की मौत होने की बात को सही ठहराया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 लोग सैफई में भर्ती हैं। बताते चलें कि दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी थी। घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास हुई थी। हादसे में अब-तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।