{"_id":"6ac4e291c96c09544302f592","slug":"auraiya-sub-inspector-accused-of-swindling-10-000-under-the-pretext-of-recovering-a-minor-girl-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: नाबालिग की बरामदगी के नाम पर दरोगा पर 10 हजार ठगने का आरोप, अब और रुपयों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: नाबालिग की बरामदगी के नाम पर दरोगा पर 10 हजार ठगने का आरोप, अब और रुपयों की मांग
Tue, 06 Oct 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:33 PM IST
सार
पीड़ित पिता ने ब्याज पर कर्ज लेकर दरोगा को दिए थे। काम न होने पर एसपी से शिकायत की। मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिबियापुर थाना क्षेत्र की प्लास्टिक सिटी लखनपुर चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पर एक पिता से उसकी नाबालिग पुत्री की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि कर्ज लेकर रुपये देने के बावजूद दरोगा ने बेटी की खोजबीन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब दोबारा रकम की मांग कर रहा है। परेशान पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
एक गांव निवासी पिता ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी मई 2025 में घर से कहीं चली गई थी। इस मामले में दिबियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शुरुआत में जांच उपनिरीक्षक अभय प्रताप कर रहे थे लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद विवेचना लखनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को सौंप दी गई। पीड़ित पिता के मुताबिक घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उन्होंने बेटी को ढूंढने की आस में 10 हजार रुपये ब्याज पर उधार लेकर दरोगा को दिए थे। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जब भी पीड़ित चौकी जाता तो उसे टालमटोल कर भगा दिया जाता। अब उससे और रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित का दावा है कि उसके पास रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। सीओ सदर अभितेष सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।