फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Son beats mother with stick, dies

Auraiya: पति-पत्नी के विवाद में समझाने पहुंचीं मां को पुत्र ने मारी लाठी, मौत

Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में पति-पत्नी के विवाद में समझाने पहुंचीं मां को पुत्र ने लाठी मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Auraiya: Son beats mother with stick, dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव डभारी में शुक्रवार रात एक घर में छठी कार्यक्रम के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची मां के सिर पर नशे में धुत पुत्र ने लाठी मार दी। हमले में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


डभारी गांव निवासी शिवम वाल्मीकि के घर में शुक्रवार को बेटे का छठी का कार्यक्रम था। देर रात शिवम शराब के नशे में घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर उसका पत्नी आस्था से झगड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख शिवम की मां कुसमा बीच बचाव करने पहुंचीं। तभी शिवम ने पास रखी लाठी उठाकर मां कुसमा के सिर पर मार दी। कुसमा लहूलुहान होकर वहीं गिर गईं। थोड़ी ही देर में कुसमा ने दम तोड़ दिया। महिला के बड़े बेटे घनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पुुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चारू निगम ने बताया कि लाठी के सिर पर वार करने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed