फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Shuttering worker dies under suspicious circumstances body found hanging from a tree

औरैया: शटरिंग मिस्त्री की संदिग्धावस्था में मौत, पेड़ से लटका मिला शव, फॉरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य, जांच शुरू

Tue, 13 Oct 2026 11:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 13 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

Auraiya News: फूलपुर गांव के बाहर मंगलवार सुबह एक शटरिंग मिस्त्री का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान प्रमोद दोहरे के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Auraiya Shuttering worker dies under suspicious circumstances body found hanging from a tree
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में फूलपुर गांव के बाहर मंगलवार की सुबह आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान गांव के ही रहने वाले प्रमोद दोहरे के रूप में की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देख कोहराम मच गया।

विज्ञापन

फूलपुर गांव निवासी प्रमोद दोहरे (35) शटरिंग लगाने का काम करते थे। परिवार में उसके पत्नी संगीता और दो बेटे शिवा (13) और देव (10) है। सोमवार रात खाना खाने के बाद घर में सभी लोग सो गए। सुबह जब  ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए खेतों की तरफ गए, तो गांव के बाहर जंग बहादुर मिश्रा के खेत के पास खड़े आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा।

विज्ञापन
Trending Videos

रात में कब घर से निकले जानकारी नहीं
ग्रामीणों ने मृतक के घर वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और प्रमोद का शव देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे अनंतराम चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने परिजनों से जानकारी की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रमोद रात में कब घर से निकल गए, उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत के बाद मां सियाराम और पिता राम सिंह के आंसू नहीं रुक रहे थे। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसके चलते अक्सर कलह होती थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed