{"_id":"614a0df2734e76016e0b3ba9","slug":"auraiya-seven-crooks-of-bawaria-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बावरिया गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण व नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बावरिया गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में आभूषण व नगदी बरामद
Tue, 21 Sep 2021 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:23 PM IST
सार
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत व एसआई राजेश कुमार सिंह ने सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के साथ कसबा स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास से चोरी की योजना बना रहे सात अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली पुलिस ने बावरिया गिरोह के सात बदमाशों को पकड़ा है। बदमाशों ने इटावा और कानपुर देहात में सराफा दुकानों से जेवर और नगदी चुराने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, असलहे व कार बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत व एसआई राजेश कुमार सिंह ने सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के साथ कसबा स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास से चोरी की योजना बना रहे सात अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 16 सितंबर को इटावा जिले के बकेवर व 18 सितंबर को कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सराफा दुकानों से चोरी की थी। एसपी ने बताया कि सभी आरोपी बावरिया गैंग के हैं। उन्होंने अपना नाम नगला मारवाड़ी थाना एरवाकटरा निवासी सुखदेव, कुकरकाट निवासी अभिषेक सिंह, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी ब्रजेश कुमार व मुकेश कुमार, बदायूं के कारदचौक थाना क्षेत्र के गांव धनुपुरा निवासी नेतराम व रमेश बताया है।
विज्ञापन
ये माल बरामद
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आभूषण, दो किलो 350 ग्राम चांदी, 80 ग्राम सोने के आभूषण, 69,800 रुपये, एक इनवर्टर, एक एलईडी, दो तमंचे व 20 कारतूस, नकब लगाने के लिए लोहे की चार रॉड, एक कटर, तीन आरी, एक रेती, मोबाइल व तार कटर बरामद हुआ है।