{"_id":"69ce06adac3c6b41430d4a0a","slug":"auraiya-sand-laden-truck-crashes-into-stationary-dumper-on-highway-from-behind-father-and-son-injured-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से घुसा बालू लदा ट्रक; पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से घुसा बालू लदा ट्रक; पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, सैफई रेफर
Thu, 02 Apr 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:33 AM IST
सार
Auraiya News: औरैया में हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आगरा के सुरेंद्र सिंह और उनका बेटा मान सिंह घायल हो गए, जिनमें से बेटे को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में कानपुर-इटावा हाईवे पर मोहल्ला दयालपुर स्थित देशी शराब ठेके के सामने बालू से लदे एक डंपर में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में पुत्र को सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसा गुरुवार रात करीब दो बजे की है। हाईवे किनारे मोहल्ला दयालपुर में एक बालू लदा डंपर खड़ा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से इटावा जा रहे दूसरे बालू लदे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आगरा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह (54) और उनका बेटा मान सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। दोनों को ट्रक से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। वहां मान सिंह को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।